
बिल्सी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने थाना रोड स्थित नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज परिसर में एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया, जिसमें 60 व्यापारी भाइयों ने पंजीकरण और नवीनीकरण करवाया। शिविर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने किराना, मिष्ठान, और फल दुकानदारों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाबुद्दीन और खुशीराम ने दुकानदारों को स्वच्छ और साफ खाद्य पदार्थ बेचने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में चंद्रसेन महेश्वरी, कुलदीप वार्ष्णेय, घनेंद्र महेश्वरी, निशिकांत माहेश्वरी, अशोक महेश्वरी, राहुल शर्मा, राजेंद्र आर्य सहित कई दुकानदार उपस्थित रहे।

























