होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी : बार-बेंच के समन्वय के लिए आपसी सहयोग जरूरी: गिरीश कुमार...

बिल्सी : बार-बेंच के समन्वय के लिए आपसी सहयोग जरूरी: गिरीश कुमार सिंह

बिल्सी।आज, 18 सितंबर 2024 को बिल्सी बार संघ के सभागार में नवागुन्तक अधिकारियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में तहसील बार एसोसिएशन बिल्सी के अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध की नींव सद्व्यवहार, एक-दूसरे का सम्मान, मृदुभाषा और परस्पर सहयोग पर टिकी हुई है।

इस अवसर पर नवागुन्तक उपजिलाधिकारी बिल्सी, रिपु दमन सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, बिल्सी, उमेश चंद्र, और प्रभारी निरीक्षक थाना बिल्सी, राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

सभा में तहसील बार एसोसिएशन बिल्सी के अधिवक्तागण, हेमेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, रामनाथ शर्मा, वीरपाल सिंह, रामनिवास यादव, अजय पाल यादव, प्रमोद कुमार सिंह, मृगाक मोहन वाष्णेय और विवेक राठी भी उपस्थित रहे।सभा का संचालन आशीष शर्मा एडवोकेट ने किया, जबकि पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here