बिल्सी:- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनवेंहटा में बीती शाम घरेलू गैस सिलेंडर से आग लग गई, जिससे राधेश्याम के घर में रखी हजारों रुपए की नगदी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। खाना बनाते समय अचानक लगी आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई, जबकि ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण गैस पाइप से लीकेज होना बताया जा रहा है। पीड़ित ने आग की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

























