होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय को...

बिल्सी के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय को मिली विज्ञान संकाय (मैथ/बायो) को स्थायी मान्यता,

बिल्सी, 3 सितंबर: बिल्सी क्षेत्र के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पंडित रामचंद्र शर्मा महाविद्यालय को विज्ञान संकाय (मैथ/बायो) की स्थायी मान्यता मिल गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की खुशी में कॉलेज परिसर में सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रमुख नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के अध्यक्ष, एडवोकेट श्री योगेन्द्र पाल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त किया और बताया कि यह मान्यता महाविद्यालय के शैक्षिक विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

महाविद्यालय के प्रबंधक, एडवोकेट श्री प्रशांत शर्मा ने कहा, “हमारा कॉलेज क्षेत्र के बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मान्यता से छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे, जिससे वे अपने भविष्य को और उज्जवल बना सकेंगे।”

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार वर्मा, डॉ. नेहा शर्मा, अरविन्द देव सिंह, मोहनी राठौर, सुमनरानी, हेमसिंह, मोहित माहेश्वरी, जॉनी शर्मा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह उपलब्धि क्षेत्र के छात्रों के लिए नई आशाओं और संभावनाओं का द्वार खोलेगी, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here