होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां: भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज...

बिल्सी में बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां: भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन,

बिल्सी | भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में बच्चों द्वारा अपने हाथ से बनाई गई राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय और लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई राखियों का बारीकी से निरीक्षण किया। परिणामस्वरूप, प्राइमरी वर्ग में रिद्धिमा कुमारी ने प्रथम, अनिका माहेश्वरी ने द्वितीय, और संध्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कामिनी गौतम ने प्रथम, आराध्या वार्ष्णेय ने द्वितीय, और काव्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आंशिका शर्मा ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय, और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चों ने अपने-अपने तरीकों से राखी थाल और कलश सजाकर भाई-बहन के पवित्र बंधन की गरिमा को प्रदर्शित किया। बच्चों की इस रचनात्मकता की सराहना करते हुए विद्यालय के उप प्रबंधक डीके गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन का दिन बहनों द्वारा भाई के लिए की गई मंगलकामनाओं के साथ विशेष हो जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी गीता रानी, दीपाली सक्सेना, नीलम माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, और निधि गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here