होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिले शिक्षक संघ...

बदायूं में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी

बदायूं।आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की।

बैठक में कंट्रोल रूम से शिक्षकों की मॉनिटरिंग और कार्रवाई पर संगठन ने नाराजगी जताई। बीएसए को अवगत कराया गया कि जब शासन स्तर से प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण हो रहा है, तो कंट्रोल रूम की आवश्यकता क्यों है। बीएसए ने बताया कि जिला निपुण बनने में पीछे चल रहा है, जिस पर संजीव शर्मा ने शिक्षकों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके अलावा, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों के वेतन संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई, और बीएसए ने अगस्त माह का वेतन और अवशेष एरियर भुगतान शीघ्र कराने का वादा किया।

पिछले माह बीएसए द्वारा छात्र संख्या में कमी के आधार पर वेतन रोकने के आदेश पर भी वार्ता हुई, जिसमें संबंधित शिक्षकों का वेतन बहाल करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही, पुरानी पेंशन कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई और शीघ्र निस्तारण का वादा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here