बिल्सी | महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में उन्नति फाउंडेशन के सहयोग से आज मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसमें कुमारी शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा और मिला ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। सहजल , गुनगुन, वर्तिका, और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, प्रोफेसर शहाबुद्दीन अली, रत्नेश कुमार, रईस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज प्रसाद, और प्रदीप कुमार सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

























