होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का जश्न: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों...

बिल्सी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का जश्न: नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

सिटी हार्टमैन जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक बालाजी दरबार के महंत मटरू मल शर्मा (महाराज) ने किया ध्वजारोहण।

बिल्सी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिटी हार्टमैन जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक बालाजी दरबार के महंत मटरू मल शर्मा (महाराज) ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान राजा बाबू वार्ष्णेय भी उनके साथ मौजूद रहे,विद्यालय के बच्चों ने इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य रविचंद्र वार्ष्णेय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे नगर में विभिन्न सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

तहसील कार्यालय के सभागार में उप जिलाधिकारी प्रावर्धन शर्मा ने ध्वज फहराया, जबकि पुलिस क्षेत्राधिकार कार्यालय पर सीओ संजीव कुमार सिंह, कोतवाली बिल्सी पर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर ने ध्वजारोहण किया।

नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय ने महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पंकज कुमार सिंह ने बाबा रामचंद्र शर्मा डिग्री कॉलेज में प्रबंधक एडवोकेट प्रशांत शर्मा, ने एन ए इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनीष पाल वार्ष्णेय ने , नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज में प्रबंधक शरद चंद जैन ने , महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक एडवोकेट सुवीन मालपाणी ने , ज्वाला प्रसाद जैन जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने,शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने, बुद्ध सेन वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रबंधक रामसेवक वार्ष्णेय, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग में प्रबंधक बृजेश वार्ष्णेय, और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सभी विद्यालयों में बच्चों ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके अलावा फीचर लीडर स्कूल में डायरेक्टर बीपी सिंह और ब्लॉक अंबियापुर कार्यालय परिसर में ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती ने ध्वज फहराया। सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी बैंकों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।

साधु पन्नालाल इंटर कॉलेज में विधायक हरीश शाक्य और गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंध समिति के सहव्यवस्थापक नरेंद्र मोहन गरल ने ध्वजारोहण किया।

नगर के मुख्य बाजार स्थित मां अन्नपूर्णा रसोई पर स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय पर्व पर रसोई के संचालक नवरत्न वार्ष्णेय ने थाली का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कराया। इस मौके पर दिनेश वार्ष्णेय, हनी फोटोग्राफर, जोली वार्ष्णेय, राकेश शर्मा, सौरव वार्ष्णेय समेत कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here