होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में बहनों के लिए योगी सरकार का तोहफा: रक्षाबंधन पर रोडवेज...

बदायूं में बहनों के लिए योगी सरकार का तोहफा: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

120 बसें तैनात, सुपरवाइजर्स की विशेष ड्यूटी

रिपोर्ट: जिलाध्यक्ष संवाददाता राहुल पाठक और बिल्सी तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय

बदायूं/बिल्सी | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों के लिए एक विशेष तोहफा दिया है। आज रात 12:00 बजे से 19 अगस्त की रात 12:00 बजे तक रोडवेज बसों में सभी बहनें मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस योजना के अंतर्गत बदायूं डिपो ने लगभग 120 बसों को विभिन्न रूटों पर तैनात किया है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) अजय कुमार सिंह ने स्वदेश केसरी को जानकारी दी कि रक्षाबंधन पर्व पर बढ़ती सवारी की भीड़ को देखते हुए छह सुपरवाइजर्स को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है। बस अड्डे पर जिस मार्ग के यात्रियों की भीड़ अधिक होगी, उस मार्ग पर सबसे पहले बस भेजी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी महिला यात्री बस अड्डे पर खड़ी न रह जाए।

योगी सरकार की इस पहल से बहनों को रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपने भाइयों के साथ यह पावन पर्व मना सकेंगी। योजना के अनुसार, बहनें 18 अगस्त की रात 12:00 बजे से 19 अगस्त की रात 12:00 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here