
बिल्सी – आज श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं और विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन महेश चंद्र सक्सेना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जूनियर और प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद डायरेक्टर शेखर सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर कॉलेज के एमडी आशीष सक्सेना ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अंबिका चौहान और कोमल के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या शिल्पी सक्सेना, अनवी सक्सेना, सारांश सक्सेना, वाइस प्रिंसिपल ओमकिशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर दिनेश माथुर, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर कोमल, प्राइमरी कॉर्डिनेटर गौरव माथुर, जूनियर कॉर्डिनेटर प्रमोद सक्सेना, अंबिका चौहान, स्वाति, गुंजन शर्मा, कोमल तोमर, सोनम, नीलम, हरीदर्शन, सिद्धार्थ, कमल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

























