







बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी, जबकि छात्रों ने भी उपहार स्वरूप चॉकलेट दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने रक्षाबंधन के महत्व और इसके पीछे की कहानी को बच्चों को रोचक तरीके से समझाया। इस शुभ अवसर पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा IV की कंचन ने प्रथम स्थान, कक्षा VII की अन्वी ने द्वितीय स्थान, और कक्षा VIII की प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा, और सभी ने इस त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाया।

























