बिल्सी सहसवान के बर्षों से जर्जर सड़क पर विधायक का का कराया ध्यान आकर्षित,

बिल्सी। बिल्सी-सहसवान मार्ग स्थित साधू पन्नालाल इंटर कॉलेज में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरिश शाक्य की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। हालांकि, विधायक के निर्धारित समय से 2 घंटे विलंब से पहुंचने के बावजूद, उन्होंने ध्वजारोहण किया और कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति की भावना की झलक साफ दिखाई दी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नगर विद्यार्थी प्रमुख आयुष असावा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व के साथ-साथ 14 अगस्त 1947 को हुए विभाजन और अखंड भारत की याद दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति ने लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़े बिल्सी-सहसवान मार्ग के निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए विधायक का ध्यान आकर्षित कराया। इस मार्ग की दुर्दशा के कारण छात्रों और क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक हरिश शाक्य ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण यथाशीघ्र कराया जाएगा, जिससे आने-जाने में हो रही दिक्कतें दूर हो सकेंगी।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक दिनेश चंद्र असावा, व्यवस्थापक कृष्ण मुरारी, संजीव असावा, सुशांत असावा, प्राचार्य रजनीश कुमार, विष्णु असावा, लोकेश वार्ष्णेय, नरेंद्र मोहन गरल, सुबीन महेश्वरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, मोहित गुप्ता, राजा भाई, एडवोकेट वागीश महेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, मनीष असावा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया और राष्ट्र की सेवा के लिए अपने योगदान की प्रतिबद्धता जताई।

























