होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: कांवर यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन

बदायूं: कांवर यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन

बदायूं: कांवर यात्रियों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से बिरुआवाड़ी मंदिर के पास स्थित चंदन मेडिकल पर एक प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कांवर यात्रियों को दवाओं का वितरण किया गया।

शिविर का उद्घाटन बदायूं औषधि विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष श्री अखिल रस्तोगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संघ के महामंत्री राजेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष हेमंत सारस्वत, अशोक नारंग, दीपांकर वैश्य, रंजीत सिंह, तनुज रस्तोगी, रजत रस्तोगी, अभिषेक पांडेय, पल्लव वैश्य, कौस्तुभ सारस्वत और उत्कर्ष सारस्वत सहित अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य कांवर यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना था, जिससे उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here