होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: काँवरियों की सेवा में जुटा साहू परिवार, कमा रहे पुण्य लाभ

बदायूं: काँवरियों की सेवा में जुटा साहू परिवार, कमा रहे पुण्य लाभ

बदायूं: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर बदायूं का साहू परिवार पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ जुटा हुआ है। साहू परिवार की बहू सिमरन साहू का कहना है कि भोले बाबा की कृपा से आज का भंडारा साहू परिवार के सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया, जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सेवा कर पुण्य लाभ कमाया।

साहू परिवार के सदस्य उत्कर्ष साहू, विष्णु साहू, रीतेश साहू, मीना साहू, रवि साहू, गौरव साहू, पूनम साहू, अखिलेश साहू, प्रियंका साहू, शालू साहू, नेतेश साहू, और अन्य सदस्यों ने मिलकर इस भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने भोले भक्तों की सेवा में अपना योग दान दिया और उन्हें प्रसाद वितरित किया।

साहू परिवार का यह सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणादायक है, जिससे कांवड़ियों की यात्रा और भी सुखद और सुविधाजनक हो गई। परिवार के सदस्यों का कहना है कि भोले बाबा के भक्तों के प्रति समर्पण और सेवा से हमारे परिवार को अपार संतोष और आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here