जिला संवाददाता राहुल पाठक, बिल्सी तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट।
बदायूँ। सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा का साम्राज्य बदायूं तक फैला हुआ है बदायूं में उसके दो आश्रम है जिसमें एक आश्रम मुजरिया थाना क्षेत्र के दिल्ली हाईवे पर तथा दूसरा दातागंज तहसील क्षेत्र में है बदायूं से दिल्ली हाईवे पर स्थित है मुजरिया थाने से पहले सूरजपाल का एक अध बना आश्रम है यहां एक मंजिला आश्रम बनकर तैयार हो गया है आश्रम में पांच कमरे तथा एक हाल व एक बरामदा है इमारत के पीछे तकरीबन 5 बीघा खेती का इलाका भी है जो इसी आश्रम की परिधि में आता है आश्रम के एंट्री गेट पर सिक्योरिटी की भी व्यवस्था है जिसमें सुरक्षाकर्मी रात के वक्त सोते हैं इस आश्रम की जमीन की कीमत लाखों रुपए वीघा बताई जा रही है। इस हाइवे पर सिक्स लेन भी स्वीकृत हो चुका है यहां पार्किंग से लेकर तमाम व्यवस्थाओं का ढांचा तैयार किया जा चुका है आश्रम के कमरों में ताला डालकर बाबा के अनुयाई यहां से फरार हो चुके हैं। हाथरस कांड के बाद से यहां रहने वाले कर्मी भाग गए हैं, जाते-जाते वहां लगे हैंडपंप का हतथा भी निकाल कर छुपा दिया गया है जिलाधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि फिलहाल बदायूं में बाबा की संपत्ति का आकलन नहीं किया जा रहा है जिलाधिकारी के अनुसार शासन स्तर से उन्हें कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है शासन से निर्देश मिलते ही उसका पालन किया जाएगा।

























