होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी।बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

बिल्सी।बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

बिल्सी: नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी में कक्षा पी० जी० से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय में सम्मलित हुए। अधिकांश अभिभावकों को लगता है कि उनके बच्चे बहुत अच्छे से पढ़ रहें हैं तो उनको स्कूल जाने की क्या जरूरत, पर सही बात स्कूल जाकर शिक्षक से बात करने पर पता चलती है। बच्चों में उनकी आयु के अनुसार मानसिक एवं शारीरिक बदलाव होते हैं जिन्हें अभिभावकों को समझदारी से देखना चाहिए। बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों का सही मार्गदर्शन करना बहुत जरूरी है। बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ संस्कारों के संरक्षण पर जोर देने की आवश्यकता है। बड़ी संख्या में अभिभावकों माता-पिता ने संगोष्ठी में भाग लिया।
संगोष्ठी में बिल्सी के क्षेत्राधिकारी श्री सुशील कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने भी अपनी बच्ची के उज्जवल भविष्य के संदर्भ में अध्यापकों से चर्चा की,
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं डायरेक्टर साधना वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ वातावरण देने के लिए विद्यालय प्रबन्ध हर समय प्रयासरत है।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। जिससे आने वाले समय में आपका बच्चा आत्म विश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने कहा कि आजकल संचार माध्यमों का भरमार है। बच्चे नये-नये संचार माध्यमों का उपयोग करने लगे हैं। नेट का उपयोग आवश्यक है लेकिन बच्चों को उसका उपयोग नियंत्रित होना चाहिए, इसके लिए अभिभावकों को यह पता रखना है कि उनके बच्चे को क्या आवश्यक है क्या नहीं। बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें।इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here