होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: कासगंज से मुरादाबाद वाया बिल्सी बिसौली दूसरी बस सेवा हुई संचालित,...

बिल्सी: कासगंज से मुरादाबाद वाया बिल्सी बिसौली दूसरी बस सेवा हुई संचालित, नगर में ख़ुशी की लहर,

बिल्सी। क्षेत्र की जनता की मांग पर कासगंज से मुरादाबाद वाया बिल्सी बिसौली के लिए कासगंज डिपो ने दूसरी बस सेवा संचालित कर दी है सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी ने स्वदेश केसरी प्रभारी ललित वार्ष्णेय को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि कासगंज से मुरादाबाद के लिए दूसरी बस सेवा कासगंज से 8 30 बजे प्रातः चलकर बिल्सी 10 बजे पहुंचेगी, बिसौली 10:40 बजे चंदौसी 11:15 बजे मुरादाबाद 12:30 बजे पहुंचेगी। यही बस मुरादाबाद से 13:00 दोपहर चलकर बिल्सी 04:20 शाम तथा कासगं 6:00 बजे शाम पर पहुंचेगी गौर तलब रहे की चंदौसी कासगंज रोड पर पिछले एक लंबे अरसे से रोडवेज बसें संचालित ना होने के को लेकर स्वदेश केसरी ने परिवहन समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए लगातार समाचार को प्रकाशित किया था, उसी का नतीजा है बिल्सी की जनता बहु प्रतिक्षित समस्या से निजात मिलती जा रही है। आज के समाचार से नगर के लोगों में ख़ुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here