
बिल्सी।नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मानसून दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें PG से KG तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों ने छाता लेकर बारिश का आनंद लेते हुए खूब मौज-मस्ती की साथ ही बरसात के गीतों पर जमकर डांस भी किया।इसके पश्चात बच्चों ने कागज की नाव बनाकर पूल में तैराना सीखा।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि नन्हे मुन्हे बच्चों ने रंग बिरंगी नाव बनाकर एवं रंग बिरंगे छाता लेकर सबका मन मोह लिया।उन्होंने कहा बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में तथा इनसे बचने के उपायों के बारे में भी पता होना चाहिए, इस मौसम में मार्किट में खुले में रखी या कटे हुए फल आदि को खाने से बचना चाहिए तथा घर पर भी पोष्टिक आहार व उबला हुआ पानी पीना चाहिए जिससे बरसाती मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
विद्यालय की निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बताया कि इस रोमांचकारी दिवस पर बच्चों का बारिश में नृत्य बचपन की याद दिला गया । उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसी गतिविधियों का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

























