होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री महाकाल बाबा का भव्य श्रृंगार,सावन के प्रथम सोमवार को हुआ आयोजन

श्री महाकाल बाबा का भव्य श्रृंगार,सावन के प्रथम सोमवार को हुआ आयोजन

बिल्सी। श्री महाकालेश्वर सेवा समिति कुटी मंदिर के तत्वाधान में सावन के प्रथम सोमवार को श्री महाकाल बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ज्ञान देवी सागर और सभासदों ने श्रृंगार सेवा की।

रुद्राभिषेक और श्रद्धालुओं की सहभागिता

दोपहर को बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य मुन्ना बाबू शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, सभासद उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, अजीत गुर्जर, विकास कुमार, सौरभ सांवरिया, रंजन महेश्वरी, कुलदीप वार्ष्णेय, पंकज वाष्र्णेय, सुमित वार्ष्णेय, एमके अर्पित रंजन आदि ने सहभागिता निभाई।

भक्तों की भीड़ उमड़ी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस आयोजन का हिस्सा बनी और बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here