होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के युवक की ट्रेन हादसे में दुखद मौत,घर लौटते समय हुआ...

बिल्सी के युवक की ट्रेन हादसे में दुखद मौत,घर लौटते समय हुआ हादसा

बिल्सी। क्षेत्र के नगला दमपत गांव निवासी अरविंद कुमार (35) की नगीना धामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अरविंद दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था और छुट्टी लेकर घर लौट रहा था।

प्लेटफार्म पर उतरते समय हुआ हादसा

धामपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो अरविंद नाश्ता लेने के लिए उतरा। अचानक ट्रेन चलने पर चढ़ते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

रास्ते में तोड़ा दम

परिजन उसे हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अरविंद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here