बिल्सी: आज बिल्सी तहसील के गांव वैन में बैंक ऑफ बड़ौदा के फाउंडेशन डे पर बाबा मिशन हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा वार्ष्णेय ने कहा कि बाबा हॉस्पिटल क्षेत्र की जनता के लिए सदैव तत्पर है और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. निखिल सिंह, डॉ. शहरिन अंसारी, अस्पताल स्टाफ और बैंक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

























