


बिल्सी बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे 51 के बिल्सी नगर के मध्य से गुजरने के कारण नगर में जाम की स्थिति दिनों दिन भयानक होती जा रही है जिस कारण उक्त मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहता है गौर तलब रहे की अंबियापुर चौराहे स्थित सम्राट अशोक चौक से लेकर सीताराम तिराहे तक लगभग 1 किलोमीटर लंबे मार्ग पर घनी आबादी का क्षेत्र होने के कारण बदायूं से दिल्ली की ओर आने-जाने वाली दर्जनों परिवहन निगम की बसों सहित तमाम भारी वाहन व छोटे बड़े चार पहिया वाहन एवं दुपहिया वाहन रात दिन इस रोड से निकलते हैं इस 1 किलोमीटर लंबे बाजार में एक इंटरमीडिएट कॉलेज एक डिग्री कॉलेज कोतवाली एवं तहसील सहित कई बैंक शाखा के कार्यालय हैं। इस मार्ग पर रास्ता शकरा होने के कारण प्रतिदिन घंटे आवागमन बाधित रहता है।
ग्राउंड जीरो पर आज स्वदेश केसरी ने दोपहर 3:00 बजे जाकर पड़ताल की तो पाया वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी बताते चलें बिल्सी में एक लंबे अरसे पूर्व कछला शाहाबाद मार्ग पर कासगंज एवं बदायूं को जाने वाले मार्ग पर बाईपास बन गया था लेकिन इस्लामनगर होते हुए बिजनौर दिल्ली मार्ग पर बाईपास एक लंबे अरसे के बाद भी नहीं बन सका है। जबकि दिन पर दिन ट्रैफिक बढ़ने के कारण नगर में जाम की स्थिति भयानक होती जा रही है. ज़ाम से परेशान नगर के प्रबुद्ध लोगों ने बाजार में बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाई पास मार्ग के निर्माण कराये जाने की पुरजोर मांग की है।

























