होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी। बीडी वी कॉलेज में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस-

बिल्सी। बीडी वी कॉलेज में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस-

बिल्सी-स्थानीय भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में आज विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया | जिसमें कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों ने विश्व जनसंख्या दिवस से संबंधित चार्ट पर आकर्षक चित्र बनाकर इसके बारे में विस्तार रूप से बताया थर्माकोल व चार्ट की सहायता से वर्ल्ड जनसंख्या की आकृति को तैयार किया |

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को विश्व जनसंख्या दिवस के बारे बताते हुए कहा लगातार बढ़ रही जनसंख्या एक गंभीर चिंता का विषय है. बढ़ती जनसंख्या के कारण भुखमरी, गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि जनसंख्या को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। विद्यालय के प्राइमरी इंचार्ज विजय पाल सिंह ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस अवसर पर सीमा वर्मा, देव सिंह, लक्ष्मी शर्मा, अंशिका माहेश्वरी व पी टीआई अमित दीक्षित आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here