बिल्सी। बदायूं के डकैती कोर्ट ने इस्लामनगर थाना के इंस्पेक्टर सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन निवासी सचिन पुत्र रजनीश शर्मा इस्लामनगर पुलिस की सांठगांठ से पिछले कई वर्षों से शराब एवं रसोई गैस का अवैध व्यापार कर रहे थे पीड़ित के मुताबिक पिछले 17 फरवरी 2024 को आरोपी उनकी दुकान पर आकर शराब पीने के रुपए मांग रहे थे जब उन्होंने रुपए नहीं दिए तो उनका मोबाइल और गुल्लक में पड़े ₹3000 लूट कर ले गए पीड़ित ने इस संबंध में थाना इस्लामनगर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जबरन हस्ताक्षर करा लिए. पीड़ित के अनुसार पिछले दिनों थाना क्षेत्र की सीमा के निकट थाना प्रभारी इस्लामनगर हरेंद्र सिंह उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह एवं गांव के रजनीश अखिलेश राजेंद्र आदि ने योजनाबद्ध तरीके से मुझे गिराकर मारपीट की तथा जेब में रखे रुपए भी लूट लिए थाना पुलिस ने इस घटना की भी रिपोर्ट नहीं लिखी पिछले 24 जून को पीड़ित ने माननीय न्यायालय की शरण ली इसमें न्यायालय ने उग़ैति थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

























