होम राज्य उत्तर प्रदेश माहेश्वरी समाज बिल्सी द्वारा धूमधाम से मनाई गई महेश नवमी, बरिष्ठ जनोँ...

माहेश्वरी समाज बिल्सी द्वारा धूमधाम से मनाई गई महेश नवमी, बरिष्ठ जनोँ सभासदों,चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा में विशिष्ट स्थान रखने सजातियों को किया गया सम्मानित।

बिल्सी।नगर के बाईपास स्थित रामा फॉर्म्स में बीती शाम माहेश्वरी समाज बिल्सी द्वारा अपना वंशोत्पत्ति दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा महेश वंदना एवं आरती की गई बाहर से आए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सत्कार कर सम्मानित किया।

नगर के बाईपास स्थित राम फॉर्म्स में आयोजित कार्यक्रम में गया कार्यक्रम में सजातीय बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया ,हाईस्कूल, इंटर में विशिष्ट स्थान लाने वाले होनहार बच्चों को भी पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया।जयपुर से परिजन के साथ पधारे 5 बर्ष के अबीर धवल ने मौखिक हनुमान चालीसा का पाठ सुनाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में स्वदेशी केसरी के तहसील प्रभारी ललित वार्ष्णेय पत्रकार रविंद्र रवि संजीव राणा अतुल वार्ष्णेय गोपाल पाराशर,सुनील वार्ष्णेय, को राधा कृष्ण की फ़ोटो प्रतीक चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में आमंत्रित सभी विशिष्ट अतिथियों ने प्रतिभाग किया आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन महेश्वरी संयोजक सचिन असावा दीपक माहेश्वरी बाबा घनेंद्र माहेश्वरी यतींद्र माहेश्वरी मा कोषाध्यक्ष निशिकांत महेश्वरी निशांत माहेश्वरी ने उपस्थित समुदाय का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विष्णु असावा,अवधेश माहेश्वरी लड्ढा ने किया अध्यक्षता गोपाल स्वामी ने की अंत में कार्यक्रम में नगर पंचायत जेवर के युवा चेयरपर्सन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने कार्यक्रम से प्रशन्न होकर आयोजन समिति को 1 लाख 1हजार की नकद राशि प्रोत्साहन के रूप में देने की घोषणा की।कार्यक्रम में सुभाष महेश्वरी सोमेंद्र सोम, मोहित महेश्वरी स्वतंत्र महेश्वरी डॉ मदन बाबू गांधी डॉक्टर प्रतीक माहेश्वरी, मुकेश माहेश्वरी, गगन माहेश्वरी, , सतीश महेश्वरी जयप्रकाश लड़ा,ने भी सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here