बिल्सी। विद्युत बकाया एवं विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर क्षेत्र में विभाग ने टीम गठित कर अभियान चलाया हुआ है, टीम ने चार लोगों को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया है। पकड़े गए सभी के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना बदायूं में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है उपखंड अधिकारी के के गंगवार ने बताया की अभियान के तहत कस्बे के अमित कुमार सोनू मोहम्मद हाशिम और दीन मोहम्मद आदि लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे सभी के घर की केबिल को ज़ब्त कर आईपीसी की धारा 135 के अंतर्गत विद्युत थाना बदायूं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

























