




बदायूँ।लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना अभी भी जारी है वहीं बरेली मंडल की लग्भग सभी सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिसमे सपा 2 सीटों बदायूँ, आंवला पर विजयी रही, वहीं बरेली व पीलीभीत,शाहजहांपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे, देखा जाए तो लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली मंडल में भाजपा को बड़ा झटका लगा। पिछले चुनाव में 5-0 से क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार तीन सीटों पर सिमट कर रह गई। सपा ने आंवला और बदायूं में जीत दर्ज की। साथ ही खीरी और धौरहरा सीटों पर भी सपा ने जीत का परचम लहराया।
बदायूँ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदित्य यादव ने 35269 वोटों से विजयी रहे वहीं आंवला से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नीरज मौर्य 15669 वोटों से विजयी रहे।उन्होंने भाजपा के,आंवला लोकसभा से 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप को हराया,सपा के प्रत्याशी नीरज मौर्य,को कुल 492515 वोट मिले ,जबकि भाजपा प्रत्यासी धर्मेंद्र कश्यप को मिले 476546 वोट मिले
बसपा प्रत्यासी सैय्यद आबिद अली को मिले 95630 वोट।
बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 56 हजार से अधिक वोटों से हराया। पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के भगवत सरन गंगवार को 163878 मतों से हरा दिया। शाहजहांपुर संसदीय सुरक्षित सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी अरुण सागर दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी ज्योत्सना गौंड को 55521 मतों के अंतर से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी को 5,92,227 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी 5,36,706 मत पा सकीं।

























