होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ बिल्सी रोड पर तेज़रफ़्तार 2 बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, दोनों...

बदायूँ बिल्सी रोड पर तेज़रफ़्तार 2 बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, दोनों वाइक सवारों की मौके पर ही मौत,

बिल्सी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ौली के निकट तेज रफ्तार दो बाईकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों वाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम 4:00 बजे की बताई जा रही है बताते हैं कि पुसगवां निवासी तेजपाल पुत्र रनवीर बिल्सी से काम निपटाकर अपने गांव वापस लौट रहा था उधर बदायूं से बिल्सी की ओर आ रहे बाइक सवार हेमराज उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला नंबर 6 ग्राम गढ़ौली के निकट बालाजी कोल्ड स्टोरेज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई हेमराज नागर के प्रतिष्ठित भट्टा एवं कोल्ड स्टोरेज स्वामी दिनेश चौधरी के यहां ड्राइवर था पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा है।घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here