होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: चक्रवर्ती तूफान का असर, चार दिन बाद भी नगर में ...

बिल्सी: चक्रवर्ती तूफान का असर, चार दिन बाद भी नगर में बिजली सप्लाई वाधित, आज रात 11 बजे तक सप्लाई शुरू होने की सम्भावना-उपखंड अधिकारी के के गंगवार,

बिल्सी। 5 जून को बिल्सी में आये चक्रवर्ती तूफान के बाद आज चार दिन बाद भी बिल्सी के लोगों का जन जीवन अस्तव्यस्त है, कहने को तूफान 15 से 20 मिनट तक रहा लेकिन उस 15 से 20 मिनट के जख्म अभी तक भरे नहीं है , उस तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली विभाग को हुआ, उनकी मुख्य लाइनों के ऊपर पेड़ों के गिरने व पोल उखड़ने के कारण पिछले चार दिनों से नगर की बिजली सप्लाई बाधित है जो अभी समाचार लिखे जाने तक सही नहीं हो सकी थी, जिसके चलते शहर में भयंकर पानी का संकट खड़ा हो गया वहीं इस भीषण गर्मी में लोगो के सभी इन्वर्टर भी डिस्चार्ज पड़े हैं, बच्चे बूढ़े जवान सभी परेशान दिखाई दे रहे हैं, बिजली न होने के कारण दिन में भी लोगों के घरों में अंधेरा छाया रहता है वहीं पुरी रात लोग गर्मी के कारण सो नहीं पा रहे हैं, विभाग का कहना है नगर के 90 प्रतिशत एरिया की विद्युत सप्लाई आज रात तक वहाल होने की संभावना है। विद्युत बहाली के लिए विद्युत कर्मी लाइन एवं विद्युत पोल दुरुस्त करने में लगे हुए हैं उपखंड अधिकारी के के गंगवार ने बताया की नगर क्षेत्र के बाईपास शेखपुरा चौराहा बदायूं चौराहा एवं रंजना हॉस्पिटल एरिया में आज शाम तक विद्युत पोल लगाकर लाइन का कार्य पूर्ण हो जाएगा उन्होंने बताया कि रात 11:00 तक शहर के 90% एरिया में विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। कल तक थाना परिसर तहसील परिसर एवं नफीस खान के ट्रांसफार्मर पर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

बीती रात 2:00 बजे के लगभग नगर के कुछ इलाकों में विद्युत सप्लाई बहाल की गई थी इधर लगातार चार दिन से विद्युत सप्लाई ठप्प हो जाने के कारण नगर में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है नगर पालिका प्रशासन ने विकट समस्या को देखते हुए जैनरेटर से 2 घंटे सुबह 2 घंटे शाम पेयजल आपूर्ति की जा रही है जिससे नगर वासियों को थोड़ी राहत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here