



बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित कोठी वाली मस्जिद में अमन फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली विट्टन ने पर्यावरण प्रेमियों की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आज के ग्लोबल वार्मिंग के समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है।
इस मौके पर अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन सहित समस्त पदाधिकारी स्वदेश केसरी के प्रभारी ललित वार्ष्णेय नईम अब्बासी सहित अभियान से जुड़े पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष वसीम उस्मानी ने सभी का आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर अनुज शर्मा राघव गुप्ता विष्णु असावा सपा नेता हाजी अजमल खान नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना अमजद खान मुबीन फरीदी सचिन असावा देवेंद्र यादव मुशाहिद हुसैन वसीम उस्मानी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

























