दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है, सभी 543 सीटों के रुझान आ गए है जिसमे अभी 12 बजे तक मिले रूझानों में NDA गठबंधन को INDIA गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है, अभीतक भाजपा अपने बल पर 239 वहीं कॉंग्रेस अपने बल 96 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।पर वहीं राज्यों की बात करें तो NDA गठबंधन को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, में काफ़ी नुकसान होता दिख रहा है, वहीँ इन राज्यों के रुझानों में इंडिया गठबंधन को भारी सफलता दिलाते दिख रहे हैं।
अभीतक NDA को गठबंधन 270 से 290 सीटों पर ऊपर नीचे होता दिख रहा है, वहीं INDIA गठबंधन 235 से 225 सीटों पर ऊपर नीचे हो रही है। यूपी में मोदी सरकार के 6 मंत्री अभीतक पीछे चल रहे हैं, यूपी की सबसे चर्चित रायबरेली, व अमेठी दोनों सीटों पर कॉंग्रेस आगे चल रही है स्मृति ईरानी काफी पीछे चल रही हैं। लगभग 2 बजे के आसपास स्थिति काफ़ी हद तक साफ होना शुरू हो जाएगी।