लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होते ही हाईवे पर यात्रियों को अपनी जेब थोड़ी टाइट करनी पड़ेगी. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स में बढ़ोतरी की है. NHAI ने टोल टैक्स में 3-5 फीसदी के इजाफे का ऐलान किया है.नई दरें कल रात यानी रविवार की रात 12 बजे से लागू हो गईं. बता दें कि टोल टैक्स में ये बढ़ोतरी अप्रैल महीने में ही होनी थी, लेकिन आम चुनाव की वजह से इस स्थगित कर दिया गया था.
टोल टैक्स में वृद्धि की आम जनता व मोटर चालक आलोचना करते हैं, उनका कहना है कि इससे आवश्यक वस्तुओं की परिवहन लागत बढ़ जाती है और यात्रियों पर बोझ पड़ता है. हालांकि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और अशोक बिल्डकॉन लिमिटेड जैसे उच्च ऑपरेटरों को टोल वृद्धि से लाभ होगा.
इन हाईवे पर इतना चूकाना होगा टैक्स
गौरतलब है कि मेरठ बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल टैक्स बढ़ाए जाने के बाद सबसे कम 45 रुपये और सबसे ज्यादा 295 रुपये टैक्स चूकना पड़ेगा. जबकि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सबसे कम 90 रुपये और सबसे ज्यादा 890 टैक्स देना होगा. कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाजा में 55 रुपये और कटोघन टोल प्लाजा में 40 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे.
अभी 2.19 रुपये किमी के हिसाब से टोल. टोल रेट में किये जाने वाले इस बदलाव के बाद कार और जीप जैसी फोर व्हीलकर और छोटे व्हीकल को 45 रुपये से 160 रुपये के बीच टोल देना होगा. इसके अलावा बड़े वाहनों को दूरी के हिसाब से 40 से 250 रुपये के बीच भुगतान करना होगा. अभी एनएचएआई (NHAI) 135 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर के लिए 2.19 रुपये का टोल लेता है. लेकिन, दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली गाड़ियों को किसी प्रकार का टोल नहीं देना पड़ता
लोस चुनाव के कारण टोल रेट में देरी
एनएचएआई (NHAI) अधिकारियों के अनुसार नए टोल रेट को 1 अप्रैल से लागू किया जाना था. लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण इसे लागू करने में देरी हुई. बदलाव के बाद कार-जीप या छोटी गाड़ियों को सराय काले खां से मेरठ के पास काशीपुर टोल प्लाजा तक 160 रुपये देने होंगे. 82 किलोमीटर लंबे इस रूट पर अभी 155 रुपये देने होते हैं. इसके अलावा मिनीबस, छोटे ट्रक और सामान लेकर जाने वाले वाहनों को 82 किमी की दूरी के लिए 250 रुपये चुकाने होंगे.
मेरठ और इंदिरापुरम के बीच छोटी गाड़ियों के लिए नया टोल 110 रुपये और बड़ी गाड़ियों के लिए 175 रुपये होगा. मेरठ से डूंडाहेड़ा तक का सफर तय करने के लिए छोटे वाहनों को 85 रुपये और बड़े वाहनों को 140 रुपये चुकाने होंगे. इसी तरह, मेरठ से डासना जाने पर छोटी गाड़ियों के लिए 70 रुपये और बड़ी गाड़ियों के लिए 115 रुपये का टोल होगा.

























