बिल्सी। नगर क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में सबसे व्यस्त चौराहा जिसे अटल चौक कहा जाता है उसके निकट एक विद्युत पोल पिछले एक बर्ष से नीचे ज़मीन में गल चुका है जिसके कारण वह जीड क्षीड स्थिति में एक ओर झुकता जा रहा है , पोल के आसपास के दुकानदार इस बाबत विभाग के हर छोटे बड़े कर्मचारियों का ध्यानाकर्षण इस ओर कराते रहते हैं लेकिन विभाग की नींद नहीं खुल रही है , बाज़ार के लोगों का कहना है कि शायद विभाग को किसी बड़ी अनहोनी घटना का इंतज़ार है । अब जबकि यह मौसम आंधी तूफान का आने वाला है जिसमें तेज़ रफ़्तार की हवाएं चलेंगी ऐसे में यह पोल बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
अब बाजार के दुकानदारों ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अटल चौक के पास पिछले 1 वर्ष से विद्युत पोल जमीन से गल जाने के कारण एक और झुक गया है जो कभी भी तेज हवा आंधी आ जाने के कारण गिर सकता है, इसको शीघ्रता से बदला जाए वरना यह किसी भी दिन इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। व्यापारी आयुष वार्ष्णेय पवन वाष्र्णेय जलज वार्ष्णेय आदि ने जर्जर विद्युत पोल को शीघ्र बदलवाकर नया विद्युत पोल लगवाये जाने की मांग की है।

























