होम राज्य उत्तर प्रदेश बिसौली आंवला रोड़ पर पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीणों को तेज़...

बिसौली आंवला रोड़ पर पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीणों को तेज़ रफ़्तार पिकअप ने रौंदा,4 की मौत, ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस से नोंकझोंक,

बिसौली। नगर क्षेत्र से 2 किलोमीटर की दूरी पर गांव पैगा भीकमपुर के बाहर गर्मी से बचने के लिये पेड़ के नीचे छांव में बैठकर आराम कर रहे लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिसके कारण 4 ग्रामीणों की मौत हो गई, घटना बिसौली आंवला रोड पर शहर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव पैगा भीकमपुर की बताई जा रही है। जहां आज दोपहर में यह दर्दनाक हादसा हुआ है ।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दिल दहलाने वाली हृदय विदारक घटना से पूरा क्षेत्र दहल गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिसौली आंवला रोड पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

बताया जा रहा है इस पैगा भीकमपुर गांव में बहुत पुराना पीपल का छायादार पेड़ है जहां अक्सर राहगीर गर्मी से बचने के लिए बैठ जाते हैं बताते हैं आज दोपहर में भी खेतों से लौट रहे धनपाल ज्ञानचंद राम प्रकाश धर्मपाल रामवीर नेत्रपाल इस पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए बताते हैं आज लगभग 3:00 बजे तेज़ रफ़्तार से आ रही पिकअप गति पर नियंत्रण नहीं कर सका जिसके चलते चालक का संतुलन बिगड़ जाने से पिकअप कार इन ग्रामीणों को रौंदती हुई चली गई। हादसे में धनपाल ज्ञानचंद राम प्रकाश ब्रह्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों ने जब यह हादसा देखा तो उनके होश उड़ गए गांव के अन्य ग्रामीणों ने आगे दौड़कर पिकअप चालक को पड़कर उसकी जमकर पिटाई की कुछ गांव वालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी और सड़क पर जाम लगा दिया सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकार बिसौली सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा पिकअप ड्राइवर को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाने के प्रयास में पुलिस से नोंकझोंक के साथ धक्का मुक्की भी हो गई, ग्रमीणों के आक्रोश के आगे पुलिस वेवश दिखाई दी पुलिस ने लोगों को समझने का काफी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर चालक को अपनी कब्जे में लेकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बदायूँ जिला मुख्यालय भेजा। लगभग 3 घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद जाम खुल सका। गांव में हुए इस हादसे से पूरे गांव में सदमे में है आज शाम किसी के घर मे चूल्हे भी नहीं जले । पूरा गांव में गम का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here