
दिल्ली। बदायूँ से भाजपा के MLC वागीश पाठक ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के महाराष्ट्र से विजयी होने पर उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर वधाई दी, इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद से चुने गए सांसद कृष्ण पाल गुर्जर से भी उनके आवास पर जाकर उन्हें वधाई दी है।दोनों ही लोग अभीतक मोदी सरकार में मंत्री थे। सर्वविदित है कि वागीश पाठक राजनेता के साथ साथ उद्योगपति भी हैं साथ ही भाजपा के शीर्ष नेताओं से उनके काफी घनिष्ठ सम्बंध हैं।

























