बिसौली। जनपद की तहसील बिसौली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर की बेटी ने बदायूँ जनपद का नाम पूरे देश मे रोशन कर दिया है, बैसे तो बदायूँ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन इस बार एक छोटे से गांव की लड़की ने अपनी मेहनत के बल पर भोजपुरी सिनेमा में स्टार बनकर धूम मचा रही है अपनी कला के बल पर उनको भोजपुरी सिनेमा के बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है जिसके बाद एकाएक यह छोटा सा गांव अचानक से चर्चा में आ गया आज सभी मीडिया व सोशल मीडिया में इसी की चर्चा हो रही है।
हम बात कर रहे हैं ग्राम निवासी सुरेश चंद दीक्षित की बेटी गरिमा दीक्षित 24 वर्ष की जिन्होंने 2016 में मुंबई जाकर रुपहले पर्दे पर आने का सपना सजाया था, अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने घर से 1200 किलो मीटर दूर अनजान शहर में अपनी कडी मेहनत एवं लगन के बल पर उसने घरवाली बाहरवाली,दीदी का देवर दिल ले गई,, जैसी फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का लोहा मनबा कर अपने साथ साथ इस गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।
गरिमा दीक्षित ने सिल्वर स्टोन कॉलेज चंदौसी से स्नातक की पढ़ाई की पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उसने सिनेमा पर्दे पर धमाल मचाने का ख्वाब पाला है मुंबई जाने के बाद उसने बहुत ही कम समय में पीछे मुड़कर नहीं देखा, गरिमा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही है मां परनीति दीक्षित का उसे पूरा सहयोग मिला बाबा मूलचंद शर्मा एक कथा वाचक हैं गरिमा को कोलकाता के एक कार्यक्रम में बेस्ट कलाकार का अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया है।पुरुस्कार पाकर परिवार में ख़ुशी की लहर है।

























