होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी को शीघ्र मिल सकती है कासगंज से बिल्सी होते हुए मुरादाबाद...

बिल्सी को शीघ्र मिल सकती है कासगंज से बिल्सी होते हुए मुरादाबाद के लिये एक और रोडवेज बस की सौगात,

बिल्सी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कासगंज डिपो ने कासगंज वाया बिल्सी मुरादाबाद रूट पर एक और बस चलाने की बात कही है सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कासगंज डिपो ARM ओम प्रकाश चौधरी ने स्वदेश केसरी प्रभारी ललित वार्ष्णेय को जानकारी देते हुए बताया की क्षेत्र की जनता की मांग पर कासगंज से सुबह 9:00 बजे से एक और नई बस सेवा आगामी 1 जुलाई से शुरू किए जाने को लेकर कवायत शुरू कर दी है उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक पूर्व डिपो ने जनता की मांग पर कासगंज से सुबह 7:30 पर एक बस सेवा उक्त रोड पर चालू की थी जिसका भरपूर लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है ।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौधरी ने बताया की कुछ सवारियों की शिकायत संज्ञान लेते हुए जिसमें सवारियों का कहना है कि गाड़ी का स्टाफ चंदौसी में बस को रोडवेज स्टैंड तक नहीं ले जाने को लेकर सीनियर स्टेशन इंचार्ज से जवाब तलब किया गया है गौर तलब रहे की पीतल नगरी डिपो ने अभी हाल ही में मुरादाबाद से मैनपुरी बस सेवा वाया चंदौसी कासगंज तथा चंदौसी कासगंज बस सेवा संचालित कर रखी है स्वदेश केसरी ने बिल्सी की इस गम्भीर समस्या के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर इस को हाइलाइट करते हुए “बिल्सी एक टापू” शीर्षक से खबरें चलाई थीं, जिसका असर अब धीरे-धीरे बढ़ती बसों की संख्या के रूप में दिखाई देने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here