


अयोध्या में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद एक दीवार बारिश और जलभराव के चलते गिर गई. इस को लेकर राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर को जिस अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था. उसी की दीवार गिरी है. इसको लेकर कांग्रेस ने BJP पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है.
वहीं दूसरी ओर भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में एक तकनीकी खामी सामने आई है जिसको लेकर गर्भगृह के पुजारी परेशान हैं. दरअसल, मंदिर में यह खामी गर्भगृह में मन्दिर की छत से पानी टपकने को लेकर पुजारी परेशान हैं वहीं दूसरी समस्या गर्भगृह में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर है. इंजीनियर जल निकासी का प्रबंध करने में लगे हुए हैं. हालांकि, ट्रस्ट ने कहा है कि गर्भगृह से निकलने वाले जल को चरणामृत मानकर सरंक्षित किया जा रहा है.बता दें कि, राम मंदिर में रोजाना सुबह रामलला का अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है. प्रतिदिन सरयू नदी के जल, दूध, दही, घी और शहद आदि से रामलला को स्नान कराया जाता है. रामलला के अभिषेक के बाद जब यह जल सतह पर गिरता है तो इसके बाहर निकलने की उचित व्यवस्था नहीं है. इसको लेकर पुजारी परेशान हैं.

























