होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: उस्ताद अकरम हुसैन खान को विश्व संगीत दिवस के अवसर पर...

बदायूँ: उस्ताद अकरम हुसैन खान को विश्व संगीत दिवस के अवसर पर आचमन ट्रस्ट द्वारा की-बोर्ड देकर किया सम्मानित,

बदायूँ। 21 जून को विश्व संगीत दिवस के अवसर पर साहित्यिक ,संस्कृति,समाज,कला के लिए समर्पित संस्था आचमन ट्रस्ट द्वारा जनपद बदायूँ में वर्षो से संगीत का प्रशिक्षण दे रहे उस्ताद अकरम हुसैन खान को की-बोर्ड देकर सम्मानित किया गया।आचमन द्वारा उस्ताद अकरम हुसैन खान को दी गई भेँट की चुंहु ओर प्रशंसा हो रही है।गौरतलब है कि उस्ताद अकरम से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर उनके कई शिष्य आज बहुत बहुत ऊँचा मक़ाम प्राप्त कर चुके हैं।कुछ शिष्य प्रोफेसर तो कई शिष्य संगीत की दुनिया के रौशन सितारे हैं।
अनेक बड़े मंचों पर प्रस्तुति देने वाले और अनेक सम्मानों से सम्मानित हारमोनियम में पारंगत उस्ताद अपने सहज और सादा मिज़ाज के कारण भी सबके प्रिय हैं।हालाँकि वे अब संगीत शिक्षा को बहुत महत्व न मिलने से व्यथित भी हैं।

आचमन ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने भी उस्ताद अकरम से संगीत की बारीकियां सीखी हैं।उनका कहना है कि अकरम जी के प्रति सदा वे कृतज्ञ भाव महसूस करती हैं।जनपद की प्रतिभाएं परिस्थितियों के कारण कहीं अंधेरे में गुम न हो जाएं इसी प्रयास के तहत आचमन संस्था का उद्देश्य है कि समय समय पर कुछ ऐसे क़दम उठाये जाएं जो कलाकारों के हित में हो। डॉ .सोनरूपा ने बदायूँ वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि ऐसे अच्छे कलाकार का हौसला बुलंद करें।उनका कहना है कि समय बदल गया है और धीरे धीरे लोगों ने अन्य क्षेत्रों को अपने करियर हेतु चुनना आरम्भ कर दिया है।
नई पीढ़ी में अब संगीत सीखने की बहुत चाह नहीं रह गयी है, न ही इसे करियर के रूप में बहुत लोग चुनते हैं।
ऐसे में संगीत को ही सर्वस्व मान कर अपना जीवन अर्पण कर देने वाले उस्ताद अकरम अब स्वयं के एवं अपनी कला के महत्वहीन हो जाने जैसी पीड़ा से गुज़र रहे हैं। अब ऐसे समय मे ऐसी कलाओं का संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here