होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य समाज के सदस्यों ने विश्व यज्ञ दिवस पर किया योग,तन ही...

आर्य समाज के सदस्यों ने विश्व यज्ञ दिवस पर किया योग,तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ बनाता है योगः संजीवरूप

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आर्य समाज के सदस्यों ने विश्व यज्ञ दिवस पर योग किया । वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने योग कराते हुए कहा कि योग नाम जुड़ने का है । परमात्मा से जुड़ना योग है किन्तु यह तभी संभव है जब व्यक्ति सत्य से सेवा से संयम से सदाचार से दान से यज्ञ से परोपकार से शुभ संस्कारों से खुद को जोड़े ।उन्होंने कहा तन ही नहीं मन को भी स्वस्थ बनाता है योग । मास्टर अगरपात सिंह ने कहा भारत के नेतृत्व में आज पूरा विश्व योग कर रहा है योग ही व्यक्ति को निरोग रखता है इस अवसर पर बद्री प्रसाद आर्य राजू , कृष्णपाल आर्य विशेष कुमार, कुमारी मोना रानी,विपनेश कुमार,सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here