वजीरगंज।थाना पुलिस ने पूर्व पति की शिकायत पर सिद्धपीठ मंगला माता के मंदिर पर गुपचुप रूप से की जा रही शादी को रुकवा दिया।शाहजहांपुर जनपद के बंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कारखेड़ा निवासी लव सोनी ने वजीरगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया की वर्ष 2022 में कोमल वर्मा पुत्री सुरेश वर्मा निवासी अंबा टॉकीज पोखरा जनपद शाहजहांपुर से शादी हुई थी जिससे 2 वर्ष की एक बेटी भी है हम दोनों का दहेज एक्ट का मुकदमा जनपद न्यायालय शाहजहांपुर में चल रहा है इसके बावजूद मेरी पत्नी कोमल वर्मा ने कोर्ट की अवमानना करते हुए मिलन पुत्र राम भरोसे निवासी हथरा थाना वजीरगंज से कल गुपचुप तरीके से मंगला माता मंदिर में शादी कर रहे थे शिकायत पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच कर शादी रूकवा दी फिर दोनों पक्षों को थाने ले आई ।पुलिस ने कोमल वर्मा उसके पिता सुरेश वर्मा से लिखित में लिखवाया कि दहेज एक्ट के मुक़द्दमे का निस्तारण होने के बाद ही अब शादी करेंगे।

























