
इस्लामनगर।थाना इस्लामनगर के ग्राम अल्लापुर की मढैया में बीती रात घर में घुसकर बदमाशों ने हजारों की जेवर नगदी लूट ली विरोध करने पर गृह स्वामी की पीट-पीटकर हत्या कर दी मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का मुआयना किया है घटना के खुलासे के लिए पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम को लगाया गया है पुलिस के अनुसार गांव निवासी महेश चंद्र 35 ब्याज पर रुपए देने का काम करता था उसकी पत्नी ममता ने बताया कि बीती रात गर्मी होने के कारण पूरा परिवार घर का दरवाजा खोलकर सोया हुआ था रात करीब 2:00 बजे वह आहट सुनकर जागी तो देखा की कुछ लोग महेश को लाठी डंडों से पीट रहे हैं। यह देख मैं उन्हें बचाने के लिये दौड़ी कोई रास्ता ना मिला तो उसने बक्से में रखे ₹40000 और जेवरात बदमाशों को दे दिए जिन्हें देखकर बदमाश महेश को मरणासन हालत में छोड़कर चले गए बदमाशों के चले जाने के बाद उसकी पत्नी ममता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल महेश को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की घटना की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

























