होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी बिसौली सहसवान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी ,10 दिनों से...

बिल्सी बिसौली सहसवान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी ,10 दिनों से दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म,

बदायूं जनपद की तहसील बिल्सी बिसौली सहसवान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है पिछले 10 दिनों से यहां दिन ही नहीं बल्कि रातें भी गर्म हो रही हैं आज शनिवार को 12 बजे 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया आलम यह है कि प्रशासन ने हीट वेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर 12 से शाम 4:00 बजे तक घरों से न निकलने की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे।बाजारों के हालात यह है जो रोड सुबह से शाम तक ज़ाम की ज़द में रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिले में नौतपा का पूरा असर दिखाई दे रहा है हर आदमी पसीना पसीना हो रहा है चिकित्सकों का कहना है कि धूप से बचने समेत पेय पदार्थ का सेवन से ही इस हीट वेव से बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here