होम राज्य उत्तर प्रदेश चंदौसी’ की बदायूं रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में “मतदाता जागरूकता शिविर” का...

चंदौसी’ की बदायूं रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में “मतदाता जागरूकता शिविर” का आयोजन

चन्दौसी।’श्री नारायण सेवा समिति, चंदौसी’ के तत्वावधान में आज बदायूं रोड स्थित ब्रजधाम कॉलोनी में “मतदाता जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया ।शिविर में उपस्थित नागरिकों ने मतदान के संबंध में अपने विचार कर प्रकट करते हुए मतदान की अनिवार्यत: पर बल दिया। शिविर संयोजक डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर सभी मतदाता मतदान वाले दिन स्वयं वोट डाले तथा दूसरों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें । चौधरी राजवीर सिंह ने कहा कि मतदान के दिन अवकाश जरूर होता है पर उसका उपयोग राष्ट्र हित में मतदान करने व कराने में आवश्यक है । प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि मतदाता अपने मत की शक्ति से राष्ट्र निर्माण करने हेतु मजबूत प्रजातंत्र का निर्माण करता है । ठाकुर चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्रजातंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के हाथ में होती है अतः उनका चुनाव श्रेयस्कर होना चाहिए । दुर्गेश ठाकुर ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जहां हम रहते हैं वहां के लोगों को मतदान हेतु प्रेरणा देनी चाहिए ।
इस दौरान हरीश कठेरिया एड.’ द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मतदान करने की अनिवार्यता को लेकर “मतदाता शपथ” भी दिलाई गई ।
इस अवसर पर सत्यपालसिंह, सोमवीरसिंह, जयवीरसिंह, रामबाबू, पूजा गोयल तथा संजय यादव सहित अनेक मतदाता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here