




बदायूँ। शहर में आज से 23 लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू किया गया है।अभियान की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद जिला बदायूं के ब्रज प्रांत के कार्यकारी सदस्य श्री मणिकांत शर्मा जी के नेतृत्व में की गई। इससे पहले विश्व हिंदू परिषद पूरे जिले में दुर्विजय सिंह शाक्य जी के समर्थन में कई तूफानी दौरे कर चुका है. विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने बताया की चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट मांगने के लिए विश्व हिंदू परिषद का फोकस राम मंदिर ,CAA बिल और लव जिहाद होगा l
जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद उज्जवल गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में रामजन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उत्साहित हुए विहिप कार्यकर्ता जनता को इसके लिए 500 साल के संघर्ष का इतिहास बताएंगे और संघर्ष से सफलता की कहानी सुनाएंगे लोगो को मोटिवेट करते हुए कहा की जो राम को लाए हैं हम उनको लाएगे इस बार 400 पार कराएगे lइस मौके पर डीएन शर्मा ,महेंद्र पाल सिंह, नीरज कोचर ,राजीव जौहरी, शंकर प्रजापति ,अरविंद गुप्ता ,रचना शंखधार मनी भदोरिया ,अचल सक्सेना, अवधेश भदौरिया ,शिवम जौहरी ,मयंक प्रताप सिंह, मयूर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे l

























