होम राज्य उत्तर प्रदेश कछला गंगा घाट पर श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में चलाया...

कछला गंगा घाट पर श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में चलाया जा रहा गंगा सफाई अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा,

बिल्सी गौशाला रोड स्थित श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में कछला स्थित मोक्षदायिनी गंगा घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत गंगा घाट पर दूसरे दिन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रधान महंत राजेश चंद्र राजू एवं समिति के सेवादारों ने गंगा घाट से पॉलीथिन प्लास्टिक एवं श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कपड़े अन्य कूड़े करकट को इकट्ठा करके गंगा घाट से दूर जंगल में फिंकवा दिया। इस दौरान समिति के सेवादारों ने गंगा स्नान कर रहे लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि गंगाजल मानव जीवन का आधार है इसलिए हम सबको मिलकर गंगा की स्वच्छता को बरकरार रखना होगा चाहें इसके लिये आंदोलन करना पड़े।इस मौके पर अभय वर्मा राम प्रकाश शर्मा निर्मित माहेश्वरी मोहित वर्मा सुनीता देवी साक्षी महेश्वरी सुनील कुमार पंकज शर्मा सचिन सक्सेना सहित दर्जनों सेवादार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here