होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हिंदू नव संवत्सर को...

बिल्सी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हिंदू नव संवत्सर को सर संघचालक को प्रणाम करके मनाया।

बिल्सी। आज हिंदू नव संवत्सर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा प्रातः शाखा में सर संघचालक को प्रणाम करके मनाया गया तत्पश्चात नगर में ओम पताका वितरित की गई। जिला बौद्धिक प्रमुख मुकेश ने नव संवत्सर के बारे में विस्तार से बताया आज के दिन से ही सृष्टि प्रारंभ हुई थी आज ही के दिन राजा विक्रमादित्य का राजतिलक हुआ था और आज ही के दिन से 9 दिनों तक शक्ति की उपासना की जाती है।

इस अवसर पर नगर संघ चालक डॉक्टर उमेंद्र गुप्ता ,विभाग प्रचारक प्रमुख वीरेंद्र , जिला संपर्क प्रमुख राजीव , नगर कार्यवाह अखिल , योग प्रमुख नीरज ,सतीश जितेंद्र शर्मा ,ओम बाबू सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे. इस दौरान 17 अप्रैल नवमी को नगर में पथ संचलन निकालने का निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here