बिल्सी।नगर की घनी आबादी के बीच मोहल्ला नंबर दो में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल UP24-AD 3701 को दो अज्ञात बदमाश बाइक दिनदहाड़े उठाकर ले गए। बाइक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। नगर के गल्ला व्यापारी वैभव वार्ष्णेय पुत्र प्रवीन वाष्र्णेय का निवास शहर के बीचोंबीच मोहल्ला नम्बर 2 में स्थित है।उनकी वाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी दोपहर 2:00 बजे के लगभग 2 अज्ञात बदमाश वाइक पर सवार होकर आये तभी उनमें से एक बाइक सवार अपनी वाइक से उतरकर वाइक चोरी करने के उद्देश्य से आसपास का जायजा लेता है और मौका देखते ही वाइक का लॉक तोड़कर बाइक स्टार्ट करके फरार हो गया। व्यापारी ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।वही दिन दहाड़े शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात से लोगों में दहशत बैठ गई है।

























