होम राज्य उत्तर प्रदेश कछला गंगा घाट पर दिल्ली का युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे...

कछला गंगा घाट पर दिल्ली का युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा,परिवार के साथ दादी की अस्थियां अस्थियां विसर्जित करने आया था।

बिल्सी/दिल्ली से अपने परिवार के साथ दादी की अस्थियां विसर्जित करने आया युवक गंगा में स्नान करने दौरान डूब गया।घटना कछला गंगा घाट की बताई जा रही है,जहां युवक स्नान करते करते पुल के नीचे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया,युवक के गंगा में डूबते ही परिजनों में चीख़ पुकार मच गई, गनीमत रही चीख़ पुकार सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोर युवक की तलाश के लिये गंगा में कूद पड़े, गोताखोरों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया। युवक के परिजन युवक को बेहोशी की हालत में उसे राजकीय मेडिकल कालेज में ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया है।

दिल्ली का मंगोलपुरी इलाके का निवासी कमल उर्फ कुणाल 22 पुत्र बनवारी लाल अपने परिवार के साथ दादी की अस्थियां विसर्जित करने कछला गंगा घाट आया हुआ था स्नान करते वह पुल के नीचे गहरे पानी में डूब गया ,गोताखोरों ने वमुश्किल उसे बाहर निकाला तब तक वह बेहोश हो गया था। उसके परिजन जीवित होने की आस में तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कह कर चले गए देर शाम तक उसका पुलिस से कोई संपर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here