बिल्सी।राजस्थान के कोटा में रामनवमी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आर्य समाज तथा अन्य संस्थाओं के विशिष्ट लोगों द्वारा आर्य समाज के विद्वान आचार्य संजीव रूप को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सम्मानित होने पर श्री संजीव रूप ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए श्री राम के आदर्शों का अनुकरण करने की प्रेरणा दी।

























